Breaking
13 Aug 2026, Thu

किरण पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ पद ग्रहण व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कम्पिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में ‘पदग्रहण समारोह 2026-27’ एवं ‘वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन विद्यालय प्रांगण में अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कायमगंज के चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार, विद्यालय के संरक्षक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर श्रीमती कल्पना गंगवार, विशिष्ट अतिथि कन्या विद्या पीठ कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता सचान एवं प्रधानाचार्य श्रीमती राधिका नायर, कोऑर्डिनेटर जयन राजन द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके की गई। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य राधिका नायर ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर भावभीना स्वागत किया।

समारोह में पी.टी.आई. शिक्षिका अल्पना यादव के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई अनुशासित एवं भव्य परेड आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। पदग्रहण समारोह के अंतर्गत नए छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान छात्रा अंजिता जयन ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया साथ ही अन्य विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, एवं समूह गान की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. शरद गंगवार ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के संरक्षक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैनेजर श्रीमती कल्पना गंगवार ने विद्यालय की शैक्षणिक प्राथमिकताओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता सचान ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अंजना जयन ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।

 

समारोह के सफल एवं सुचारू आयोजन में, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी, अंजना जयन, शिक्षक शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल, नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिका अंजू बाथम, प्रगति , आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, खुशी, कोऑर्डिनेटर जयन राजन, लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती राधिका नायर ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!