अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक का वीडियो हुआ था वायरल।
कायमगंज/फर्रुखाबाद:कस्बा चौकी पुलिस ने पुलगालिब से लालबाग जाने वाले रास्ते पर छापेमारी कर 20 देशी शराब के क्वार्टर समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित पारस निवासी छपट्टी है। बताया गया कि आरोपित का शराब बेचते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने गांव के पास से दिलशाद उर्फ चुटिया को पांच लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने पिया जहर, हालत गंभीर।
कायमगंज/फर्रुखाबाद:कम्पिल नगर निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
बालक को लगा करंट, हालत गंभीर।
कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी दिलीप कुमार का 10 वर्षीय पुत्र करन को घर पर जोरदार करंट लग गया। वह चीखा और करंट लगते ही वह अचेत हो गया। चीख सुनकर परिजन मौके कर दौड़े। उसकी हालत देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए। गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।
हादसे में अधेड़ गंभीर घायल।
कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी रमेश हादसे में गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रमेश को सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसका इलाज हुआ।

