Breaking
8 Jun 2026, Mon

व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि व्यापारियों की हर एक परेशानी में करे मदद:ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश:पुलिस लाइन सभागार में एक बैठक व्यापारियों रखी की गई।जिसमें आज हमारी कानपुर जोन की ADG आदरणीय अनुपम कुलश्रेष्ठ जी का आगमन हुआ।जिसमें उनके साथ हमारे साथ फर्रुखाबाद की एसपी साहिबा श्री मति आरती सिंह जी भी रही।आज की बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया,आज की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने की आज ADG के समक्ष युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि थानों और पुलिस चौकियों पर व्यापारियों की बात को प्राथमिकता से सुनकर और समझकर समस्याओं को हल किया जाए।

जिससे कि व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस समझे जिस पर ADG द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया गया और साथ ही इस बात को डायरी में नोट करवाया गया और उन्होंने एसपी साहिबा का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया कि आपके रहते व्यापारियों का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है।

बाकी सब सही चल रहा है बस यही है कि कभी कोई उत्पीड़न हो तो उसमें व्यापारियों की बात को सुना जाए और साथ ही जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री जी ने एडीजी का स्वागत किया और अपने बात ने कहा कि आप पुलिस विभाग व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है हम आपके कार्य से बहुत पसंद है और ऐसे ही हम एक दूसरे से मिलकर कार्य करते रहेंगे प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कायमगंज एवं फर्रुखाबाद से संबंधित समस्याओं की एक फाइल एडीजी महोदय को दी उसे फाइल में उन्होंने मार्क भी किया है।

साथ में जिला युवा महा मंत्री प्रबल माहेश्वरी जी ने भी अपनी बात रखी की नगर में व्यापारियों की दुकानों में तो कैमरे हैं लेकिन मेंन चौराहे पर पुलिस थाने के आसपास भीड़भाड़ इलाकों में सरकारी नगर पालिका के तरफ से कैमरे लगवाए जाएं जिससे बाजार में माता बहनों की सुरक्षा की दृष्टि से और अपराध की दृष्टि से महत्वपूर्ण योगदान माना जाए आज की बैठक में ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ जी ने सभी की बातों को बड़ा ध्यान से सुना और फर्रुखाबाद की सराहना की और माननीय योगी आदित्यनाथ जी की पहला भय मुक्त व्यापार है भय मुक्त व्यक्ति होना चाहिए सब की सुरक्षा सर्वप्रथम है और हम इस आपसे यह आश्वासन देते हैं कि फर्रुखाबाद के व्यापारी को कभी कोई कष्ट नहीं होगा और अगर कोई उसे समस्या आती है तो माननीय एसपी साहिबा उसको जरूर हाल करेंगे।

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राठौर, जिला संगठन मंत्री नीरज राठौर,युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, युवा जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल,युवा फतेहगढ़ अध्यक्ष संदीप सक्सेना, युवा शिवम सक्सेना, युवा मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव,युवा सेंट्रल जेल मंत्री विशाल कश्यप, युवा सेंट्रल जेल उपाध्यक्ष अमरदीप शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष मोहित बागड़ी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!