Breaking
7 May 2026, Thu

शंभूनगला गांव में घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का वन विभाग ने कराया उपचार।

संवाददाता समाचार टाउन

-शंभूनगला गांव में मिला था घायल मोर, प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र के शंभूनगला गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर को उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

बुधवार सुबह शंभूनगला गांव के पास ग्रामीणों की नजर एक घायल मोर पर पड़ी। मोर की हालत देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा जहीर खां अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल मोर को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। वन विभाग की टीम घायल मोर को लेकर तत्काल राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंची।

हालांकि, अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण पैराबिट अनूप कुमार को तत्काल मौके पर बुलाया गया। उन्होंने मोर का उपचार किया। उपचार के बाद जब मोर की स्थिति में सुधार दिखा और वह स्वस्थ महसूस करने लगा, तो वन विभाग की टीम उसे सैथरा गांव के समीप स्थित जंगल में ले गई। वन कर्मियों ने मोर को सुरक्षित आजाद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!