संवाददाता समाचार टाउन
फर्रुखाबाद:-बंगाल में आए चुनावी नतीजों के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी अपने पीडीए आंदोलन के जरिए चुनावी नैया को पार लगाने के लिए अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है इसी क्रम में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने किया।

पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला कार्यालय में *जिला महासचिव इलियास मंसूरी के संघर्षमयी कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया*, इस मौके पर सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया प्रधान देवरामपुर तथा अमित कठेरिया प्रधान घारमपुर के सामूहिक प्रयास से बड़ी संख्या में दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा फर्रुखाबाद जिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने बाले हमारे महासचिव के कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर इनको बहुत बहुत बधाई देता हूँ, और आशा करता हूँ कि ये आगे भी संगठन को मजबूत बनाने का काम करते रहेंगे। आज पूरे प्रदेश में पीडीए आंदोलन विकराल आंधी के रूप में आगे बढ़ रहा है, प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर आज पार्टी में शामिल होने बाले सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ।
इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बंगाल और उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमीन और आसमान का फर्क है, उत्तर प्रदेश में जनता सरकार की लूट खसोट की नीतियों से तंग आ चुकी है आने बाले समय में 2024 से बेहतर परिणाम आएंगे और प्रचण्ड बहुमत से पीडीए सरकार बनेगी।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि मैं सिर्फ काम पर भरोसा करता हूँ, कौन क्या कहता है कहता रहे इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा, मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है समाजवादी आंदोलन को मजबूत करना और उससे मुझे कोई नहीं रोक सकता।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया ने कहा कि पीडीए आंदोलन एक विकराल आंधी बनकर 2027 में आयेगा और उस आंधी में देश को तोड़ने की कोशिश करने बाली शक्तियाँ धराशाई हो जाएंगी।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ0 जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इजहार खां, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव, विशाल राठौर, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, अभय यदुवंशी आदि पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला सचिव विनीत परमार, राष्ट्रीय सचिव सयुस समरदीप सिंह (टीटू), जिला सचिव बीके गंगवार, प्रशांत राठौर, नगर अध्यक्ष नवाबगंज अश्वनी यादव, जिला उपाध्यक्ष अंशुल यादव, जिला महासचिव अल्पसंख्यक जुल्फिकार अब्बास जैदी, सभासद मुदस्सिर खां, सह मीडिया प्रभारी रवि यादव, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अमित कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड कुद्दूस खां, नगर अध्यक्ष राजीव कठेरिया, विनय यादव, नितिन शर्मा, दीपक गौतम, आफताब खां, महेंद्र कठेरिया, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि अन्य सैकड़ों पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

