Breaking
24 Apr 2026, Fri

कुछ महा पूर्व हुई लड़ाई के मामले में पुलिस ने एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर लिया है।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र के सैदपुर रहमादादपुर गांव में एक पखवारा पहले मारपीट के मामले में पुलिस ने एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर लिया है।

सैदपुर रहमादादपुर सुखराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था 7 अप्रैल की शाम करीब वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही सर्वेन्द्र उर्फ पिंटू और उसका भाई ब्रिजेश व हिमांशु शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे थे और बिना किसी कारण के सुखराम और उसकी भाभी श्यामा देवी को गालियां दी।

जब सुखराम ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी दबंगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया था। शोर सुनकर जब सुखराम की पत्नी सोनी बचाने दौड़ी, तो आरोपितों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। हमले में तीनों को काफी चोटें आई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब पुलिस ने घायलों के मेडिकल के आधार पर एनसीआर को मुकदमे में तरमीम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!