Breaking
26 Sep 2026, Sat

बीमारी से तंग आकर उठाया कदम कीटनाशक पीने से महिला की मौत, मचा कोहराम।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:घसिया चिलौली गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी राम किशोर की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उल्टियां होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। फौरन उसे अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर घर लौट आए। परिजनों ने बताया कि कमलेश देवी बीमारी से परेशान थीं और इसी कारण उन्होंने कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया मृतका के दो बेटे अमित और मंसाराम तथा एक बेटी है उसकी शादी हो चुकी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मंडी चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि अस्पताल से जहर खाने का मेमो प्राप्त हुआ है। मौत होने को लेकर जानकारी नहीं मिली है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!