संवाददाता समाचार टाउन
कंपिल/फर्रुखाबाद:नगर पंचायत कार्यालय के पास रखा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटे से खराब होने के कारण नगर के करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है।
शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद से मोहल्ला बारह पत्थर, मांझ गांव पश्चिम तथा पट्टी मदारी के आंशिक क्षेत्र में बिजली नहीं आई। बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। स्थानीय निवासी उपेंद्र वर्मा, आलोक प्रजापति, सचिन, कौशल, सनोज, राहुल, अवनीश, राजन मिश्रा और राहुल गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तब से क्षेत्र के करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। गर्मी के चलते लोगों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा l
वहीं उपेंद्र वर्मा का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक विद्युत कनेक्शन जुड़े होने के कारण उस पर अत्यधिक लोड रहता है। इसी वजह से आए दिन फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। नगरवासियों ने विभाग से जल्द बिजली बहाल करने के साथ ही स्थायी समाधान की मांग की है। उपकेंद्र कंपिल के अवर अभियंता रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है शीघ्र ही लाइट आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
इनसेट:
कटिया का ट्रांसफार्मर फुंका, ग्रामीणों को भारी परेशान का करना पड़ रहा है सामना।
कंपिल:क्षेत्र के गांव कटिया में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुक गया था।लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर की खराबी सही नहीं हो पाई है। जिससे करीब डेढ़ सौ घरों में बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को सूचना दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह गर्मी व उमस से परेशान है।

