Breaking
26 Sep 2026, Sat

दो पक्षों में मारपीट गंभीर घायल व्यापार संगठन जिला अध्यक्ष समेत चार घायल, जांच में जुटी पुलिस।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर के मोहल्ला सधवाडा निवासी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ़ मंसाराम व दूसरे पक्ष के मोहल्ला बगिया मांगू लाल निवासी अनिल मिश्रा व उनके पुत्र सावन मिश्रा व पंकज मिश्रा को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए सीएससी लाई।

जहां सुबोध गुप्ता ने बताया उनकी मोबाइल की दुकान के ही सामने दूसरे पक्ष की दुकान है और वह लोग आए दिन ग्राहक को लेकर छीटाकशी करते रहते हैं जब आज उन्होंने इसका विरोध किया तो उनकी दुकान पर चढ़कर उक्त लोगों ने उन्हें और उनके भतीजों को लाठी डंडों लात घुसो से मारपीट कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया वहीं दूसरे पक्ष से सावन मिश्रा ने बताया की सुबोध गुप्ता और उनके भतीजे ग्राहकों को इशारे से बुलाते थे। जब विरोध किया तो मारपीट कर गंभीर घायल कर दिए। मारपीट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!