Breaking
1 Nov 2026, Sun

यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ, पुलिस लाइन से निकाली गई जागरूकता रैली।

संवाददाता समाचार टाउन

फतेहगढ़/उत्तर प्रदेश:यातायात जागरूकता माह नवंबर-2026 के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र फतेहगढ़ ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। रैली में शामिल पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों एवं राहगीरों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। पुलिस विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

यातायात जागरूकता माह के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!