Breaking
28 Oct 2026, Wed

26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, तीन साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया।

संवाददाता समाचार टाउन 

चमन नगरिया गांव में महिला की मौत से पसरा मातम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कम्पिल थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी रंजीत जाटव की 26 वर्षीय पत्नी अमिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी सावी की है, जिसके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

परिजन अमिता को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बहादुर और डॉ. अमित ने महिला का परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

अमिता की मौत के बाद उसकी तीन वर्षीय इकलौती बेटी सावी का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्ची बार-बार अपनी मां को तलाश रही है। उसे इस बात का अहसास तक नहीं है कि अब उसकी मां कभी वापस नहीं आएगी। मां के लिए बिलखती बच्ची को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के लोगों का दर्द देखकर गांव में हर कोई गमगीन नजर आया।

फिलहाल अमिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!