Breaking
1 Nov 2026, Sun

अवैध आतिशबाजी के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में आतिशबाजी एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 1 नवंबर 2026 को थाना कायमगंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि पटाखों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम पुत्र विनोद कुमार निवासी पटन गली, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद की गई, जिसमें 10 अदद कार्टून महमूला, 20 पैकेट चकरी एसकेएम कंपनी, 18 पैकेट धमाका ग्रीन बम, 30 पैकेट रॉकेट बम, 25 स्पेशल स्पाइनर चकरी, 60 सोहा फूलझड़ी, 30 जूनियर फाइट बम, 20 किट कट बम, 45 सोहा कलर फूलझड़ी, 20 पैकेट संतुली बम, 1 स्काई लाइट, 7 पैकेट एसकेएम स्पेशल चकरी, 10 पैकेट शिशिराली बिग बुलेट बम, 10 पैकेट सीटी गीता बम सहित अन्य आतिशबाजी शामिल है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने विभिन्न प्रकार के बम, अनार, फुलझड़ी एवं अन्य पटाखे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद आतिशबाजी की मात्रा काफी अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!