Breaking
1 Jul 2025, Tue

Smabhal: शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने करवाया सर्वे

Smabhal:

संभल की जामा मस्जिद में मंदिर होने का दावा किया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का सर्वे कराया। सर्वे की टीम देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। डीएम की मौजूदगी में फोटोग्राफी व वीडियोंग्राफी की गई।  

हालइलाइट्स-

-जामा मस्जिद में मंदिर होने का दावा
-कोर्ट के आदेश के बाद हुआ सर्वे
-सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों ने किया विरोध
-सर्वे का काम दो घंटे में पूरा किया गया
-डीएम की मौजूदगी में हुई वीडियोंग्राफी

क्या है पूरा मामला
संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कैला देवी के महंत ऋषिराज गिरी ने दावा किया है कि 1529 में बाबर ने मंदिर तोड़कर यहां मस्जिद बनाई थी। जिसके बाद उन्होने न्यायलय में वाद दायर किया। वाद में कोर्ट कमिश्रर की सर्वे को लेकर नियुक्ती की मांग की गई। वादी पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में विष्णु शकर जैन ने पक्ष रखा। न्यायालय ने मांग को स्वीकार करते हुए कोर्ट कमिश्रर को नियुक्त कर दिया। कोर्ट ने कोर्ट कमिश्रर से 29 नवबंर तक रिपोर्ट मांगी है।

सर्वे करने पहुंची टीम
कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट कमिश्रर की टीम सर्वे करने के लिए पहुंची। सर्वे की बात आग की तरह फैल गई। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की मौजूदगी में टीम ने मस्जिद की फोटोग्राफी व वीडियों ग्राफी की। सर्वे का काम लगभग दो घंटें में पूरा हो गया। एडवोकेट कमिश्रर रमेश राधव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम पांच बजे तक मुख्य हाल व अन्य हाल की वीडियों ग्राफी कराई गई। कुछ हिस्सों की वीडियोंग्राफी और कराई जा सकती है। 29 नवंबर को कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

चार माह पहले भी हुआ था सर्वे
चार माह पहले भी संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वे एएसआई यानि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा किया गया था। उस समय एएसआई मस्जिद का बारीकियों से मस्जिद का सर्वे किया था।

सर्वे के दौरान हुआ विरोध
कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे करने पहुंची कोर्ट कमिश्रर की टीम की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोग दुकानो को बंद करके मस्जिद के पास पहुंच गए। प्रशासन ने वादी कैला देवी के महंत ऋषिराज गिरी को वहां से हटा दिया। संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्रोई ने संभल कोतवाली के साथ नखासा, हयातनगर , हजरत नगर गढ़ी, असमोली थाने की पुलिस को मौक पर बुलाया। इस दौरान लोगों की बीच बीच में क्षेत्राधिकारी से बहस होती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!