Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: समय पर नहीं मिली एबुंलेंश मासूम ने तोड़ दम

Farrukhabad:

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समय पर एंबुलेंश न मिले पर मासूम की मौत हो गई। मासूम को सैफई के लिए रेफर किया गया था। मासूम ने मां की गोद में तोड़ा दम। मासूम की मौत से परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल।

हाइलाइट्स-

-एंबुलेंश न मिलने पर मासूम ने तोड़ा दम
– मां की गोद में तोड़ मासूम ने दम
-मासूम को  सैफई के लिए गया था रैफर
-लोहिया अस्पताल का है मामला

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद में कन्नोज जनपद के थाना गुरसहायगंज के गांव गुरगुजपुर निवासी प्रदीप कुमार की ढाई वर्ष की पुत्री नैंसी को उल्टी की दिक्कत हुई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। फायदा न मिलने पर  वह उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में उसे भर्ती किया गया। बच्ची की हालत गम्भीर देख उसे सैफई के लिए रेफर कर किया गया था। लेकिन समय पर एंबुलेंश न मिलने पर मासूम ने मां की गोद में दम तोड़ दिया।

पिता ने की 108 पर कॉल
बताया गया कि पिता ने 108 नंबर पर कॉल की। वह इमरजेंसी के बाहर बच्ची को लेकर काफी देर तक बैठा रहा। कई बार फोन किया। जहां ईएमटी ने एक घण्टे में आने की बात कही। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। बताया अगर समय से एम्बुलेंस मिल जाती तो बच्ची की जान बच सकती थी। एम्बुलेंस के प्रोगाम मैनेजर ने बताया 40 मिनट में एम्बुलेंस पहुंच गई थी, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। प्रयास रहता है मरीज को समय से एम्बुलेंस मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!