Breaking
25 Jun 2026, Thu

200 फिट की ऊंचाई के टावर पर चढ़ा प्रेमी युवक प्रेमिका को बुलाने की करता रहा मांग।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद: अपनी मांग की जिद पूरी कराने के लिए यूपी में आए दिन कहीं न कहीं से प्रेमी, प्रेमिका या किसी अन्य के टावर पर चढ़ने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

ताज़ा मामला कायमगंज पुल गालिब पुलिया पर स्थित 200 फिट ऊंचाई के वोडाफोन के टावर पर एक युवक 4 बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग की चलते चढ़ गया।यह घटना लगभग सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।जब टावर पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।और टावर में बाहर से ताला लगा हुआ था।दीवार के सहारे युवक के अंदर प्रवेश कर के टावर पर चढ़ने की कर्मचारी ने दी जानकारी।

खूब हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।टावर पर चढ़े युवक ने खुद फोन कर के डायल 112 को सूचना दी।तत्काल सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया  गया।इसके बाद पुलिस ने टावर से नीचे उतरने की अपील करते रहे।लेकिन काफी देर के हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद टावर पर चढ़े युवक से कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल से फोन द्वारा बात की गई तो उसने अपना नाम चंदन शेखावत पुत्र मोहन लाल दौरी हाड़ जिला अलमोड़ा उत्तराखंड का निवासी हूं।

मैं कायमगंज स्थित एक वस्त्रालय की दुकान पर काम करता थां।तभी कायमगंज नगर की रहने वाली एक शादीशुदा 4 बच्चों की मां से युवक का प्रेम प्रसंग हो गया।उसके बाद 2 महीने तक महिला मेरे साथ उत्तराखंड मेरे घर पर भी रही।फिर उसने मुझे से कहा कि मुझे कायमगंज स्थित मेरे घर ले चलो मैं महिला को कायमगंज लेकर पहुंचा और फिर वो अपने बहन के यहां एटा चली गई।

मैं काम के लिए उसको छोड़ कर मुंबई चला गया तब से आज तक महिला ने मुझ से बात करना बंद कर दी आज मैं मुंबई से कायमगंज ट्रेन द्वारा कायमगंज आया फिर सुबह टावर पर चढ़ गया।जिसके चलते युवक टावर पर से न उतरने की ज़िद पर अड़ा रहा।काफी समझाने की कोशिश की गई तो उसने प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

जब उससे साथ चलकर प्रेमिका से बात करने को कहा गया तो उसने जानकारों देते हुए बताया। कि प्रेमिका इस समय गाजियाबाद में रहे रही है।पुलिस से कहा कि आप गाजियाबाद जाओ और मैं आप को किराया दे दूंगा।और मेरी प्रेमिका को लेकर आओ।

जिसके चलते कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी काफी समझाने की कोशिश की पर युवक ने एक न सुनी।वह अपनी लगातार ज़िद पर अड़ा रहा।और उसने अपना व प्रेमिका के साथ की काफी फोटो की फोटो कॉपी नीचे अपना नम्बर लिख कर कॉपियां फेंकी।पुलिस ने फोटो कॉपियां अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने टावर के नीचे सुरक्षा की दृष्टि से गद्दे बिछाएं और तिरपाल भी तनवया।क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक से फोन के द्वारा लगातार वार्ता करने के बाद काफी समझाया जब जाकर युवक को नीचे उतारा गया।और पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई

जहां प्रेमिका की सास और उनके साथ एक अन्य आदमी वहां पहुंचा और पुलिस ने लोगों के साथ बैठ कर वार्ता की।पुलिस ने युवक से कोतवाली में बैठा कर पूछताछ कर रही है और जानकारी करने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!