Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabd:

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में घर के बाहर बैठे एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंची और ग्रामीण से मामले की जानकारी ली।

हाइलाइट्स-

-घर बाहर बैठ ग्रामीण को मारी गोली
-पुलिस नो की जांच पडताल
-गांव तुशोर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव तुशोर निवासी धीरेंद्र का गांव में ही भूमिगत का मामला चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। गुरुवार की देर शाम को घायल धीरेंद्र की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि उसके गोली मार दी गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती धीरेंद्र से भी जानकारी ली। धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर बैठे थे। तभी तीन लोग आए और पीटने लगे इसके बाद उनको गोली मार दी। हालांकि घायल का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बताया गया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!