Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabad: मोहम्मदाबाद एयर स्ट्रिप को मिलेगी दिल्ली से कनेक्टिविटी- पर्यटन मंत्री

Farrukhabad:

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रभारी मंत्री ने शनिवार को जनपद का दौरा किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता का प्रचंड समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

हाइलाइट्स-

-जिले में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया दौरा
-जनता का मिल रहा प्रचंड समर्थन बोले प्रभारी मंत्री
-मोहम्मदाबाद एयर स्ट्रिप को मिलेगी दिल्ली से कनेक्टिविटी

जनता का मिल रहा प्रचंड समर्थन
फर्रुखाबाद पहुंचे जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चुनाव परिणाम को लेकर कहा की जनता का प्रचंड समर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिल रहा है, हम सरकार बनाएंगे महाराष्ट्र व झारखंड में। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हम भारी जीत दर्ज करेंगे तो वही महाराष्ट्र और झारखंड में भी हम सरकार बनाएंगे।

मोहम्मदाबाद एयर स्ट्रिप को मिलेगी दिल्ली से कनेक्टिविटी
प्रदेश के पर्यटन मंत्री और जनपद के प्रभारी जयवीर सिंह ने शनिवार को फतेहगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग में पत्रकारों से विभागीय योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि गंगा के घाटों के विस्तार का काम चल रहा है। जनपद के जन्म प्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर शासन की ओर से गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बौद्ध पर्यटक तीर्थ स्थल संकिसा के विकास की दृष्टि से मोहम्मदाबाद एयर स्ट्रिप का विस्तार कर उस को दिल्ली और लखनऊ से एयर कनेक्टिविटी दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!