Breaking
15 May 2026, Fri

Farrukhabad: डुगडुगी पिटवाकर किया एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जागरूक

Farrukhabad ( समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनता फर्रुखाबाद से है जहां बिजली विभाग में नगर में डुगडुगी पिटवाकर उफभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं उपभोक्ताओं को इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अधिसाशी अभियंता, एसडीओ समेत विघुत विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हाइलाइट्स-

-विघुत विभाग ने पिटवाई नगर में डुगडुगी
-एक मुश्त समाधान योजन के बारे में जागरुक
-पहले चरण में मिलेगी 100 से 50% तक की छूट
-दूसरे चरण में मिलेगी 80 से 40% तक की छूट
-तीसरे चरण में मिलेगी 70 से 30% तक की छूट

नगर में पिटवाई डुगडुगी
खबर जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र से है जहां विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शिव शंकर एसडीओ विनोद कुमार बजे राकेश प्रजापति के नेतृत्व में बिजली बिल की बकाया वसूली व एक मुश्त समाधान योजना को लेकर नगर में डुगडुगी पिटवाकर उपभोक्ता को जागरूक किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने रेलवे रोड स्टेशन तिराहा से रेलवे रोड होकर ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, मैन चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामा गेट, बजरिया, काजम खां, तहसील रोड से पुलिया पुल ग़ालिब तक डुगडुगी पिटवाई और उपभोक्ता को जागरूक किया।

अधिशासी अभियंता ने जानकारी
अधिशासी अभियंता शिव शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तीन चरणों में एक मुश्त योजना लागू की जाएगी। उनका कहना था कि उपभोक्ता को पहले चरण में सरकार में 100 से 50% तक की छूट मिलेगी दूसरे चरण में 80 से 40% तक की छूट मिलेगी वहीं तीसरे चरण में 70 से 30% तक की छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!