Breaking
15 May 2026, Fri

Farrukhabad: यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेताओ को पुलिस ने देर शाम हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि देश में लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है।

हालाइट्स-

-देर शाम कांग्रेसी नेता को किया पुलिस ने हाउस अरेस्ट
-विधान सभा घेराव करने जा रहे थे कांग्रेसी नेता
-लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है- कांग्रेसी नेता
-प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतारू- कांग्रेसी नेता
-प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई नेता हुए हाउस अरेस्ट

कांग्रेसियों को किया पुलिस ने हाउस अरेस्ट
बुधवार यानी 18 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ में विघानसभा घेराव का आवाहन किया गया है। जिसको लेकर प्रदेश भर से कांग्रेस नेता लखनऊ पहुंचने वाले थे। लेकिन देर शाम ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं के घर बाहर पहरा देना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। कांग्रेस के द्वारा किए जाने वाले विधान सभा घेराव को असफल बनाने के लिए शासन ने कांग्रेसियों को घर में नजरबंद करने का फरमान जारी कर दिया।

बोले प्रदेश उपाध्यक्ष
यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (आरडी) जुनैद खां ने कहा कि सरकार सच का समाना करने से घबरा रही है। देश व प्रदेश में महंगाई व बेरेजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। वहीं उन्होने कहा कि समुदाय विशेष का उत्पीड़न हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बुलडोजर का एक्शन जारी है।

पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
विधानसभा घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस (आरडी) के प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद खां, पूर्व अमेठी प्रभारी आमिर, पूर्व प्रभारी पारस कुमार, मदन कठेरिया, आयुष मिश्रा, गुंजन चतुर्वेदी, बब्बू, रब्बन समेत दो दर्जन से अधिक नेताओं को पुलिस ने मंगलवार की शाम 7:30 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया। सभी को घर के बाहर जाने की इजाजत नही दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!