Breaking
19 Oct 2026, Mon

Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-

संसद में हंगामा के दौरान उड़ीसा के बालेश्वर से सांसद प्रताप सारंगी व उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत धक्का मुक्की के दौरान गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

हाइलाइट्स-

-संसद में हंगामे के दौरान गिरे भाजपा
-प्रताप सांरगी, मुकेश राजपूत गंभीर घायल
-सासंद मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्ती
-भाजपा सांसद ने दर्ज कराई एफआईआर

संसद में हुआ हंगामा, सांसद गंभीर घायल
गुरुवार को संसद परिसर में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान की निंदा कर रहे थे। और अमित शाह के इस्तीफा की मांग कर रहे थे। वहां मौजूद भाजपा सांसद अंबेडकर पर कांग्रेस की बयान बाजी का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान धक्का मुक्की होने लगी। जिसमें प्रताप चंद्र सारंगी व मुकेश राजपूत गिरकर गंभीर घायल हो गए। गिरने की वजह से प्रताप चंद्र सारंगी के सिर से खून निकलने लगा। वही मुकेश राजपूत को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल सारंगी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
आपको बता दे की संसद में हंगामा के दौरान प्रताप चंद्र सारंगी व मुकेश राजपूत गंभीर घायल हो गए। राहुल गांधी प्रताप चंद्र सारंगी से मिलने के लिए पहुंचे। आखिर उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी सामने नहीं आई है।

सारंगी व राजपूत ने लगाया राहुल गांधी पर आरोप
संसद में हुई धक्का मुक्की के दौरान प्रताप चंद्र सारंगी व मुकेश राजपूत गंभीर घायल हो गए। प्रताप चंद्र सारंगी व मुकेश राजपूत ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी पर दर्ज कराई फिर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बासुंरी स्वराज ने कांग्रेस नेता व सासंद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!