Breaking
18 Aug 2026, Tue

Sambhal: 45 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में की गई पेश

Sambhal (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद संभल से है जहां शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट गुरुवार को अदालत में पेश की गई। आपको बता दें की 45 पेज की रिपोर्ट के साथ-साथ 1200 फोटो व वीडियो कमिश्नर ने न्यायालय में पेश की गई।

हाइलाइट्स-
कोर्ट में पेश की गई शाही जामा मस्जिद की रिपोर्ट
-45 पन्नों व 1200 फोटो वीडियो की रिपोर्ट की गई पेश
-19 नवंबर की शाम को करीब डेढ़ घंटे सर्वे हुआ था
-24 नवंबर की सुबह को लगभग 3 घंटे सर्वे हुआ था
-24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
हिंसा के दौरान गोली लगने से पांच लोगों की हुई थी मौत

क्या है पूरा मामला
संभल में शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट चंदौसी कोर्ट में दाखिल की गई। गुरुवार को एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने करीब 45 पन्ने की रिपोर्ट के साथ-साथ 4:30 घंटे की वीडियो ग्राफी व 1200 से अधिक फोटो को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने कहा की रिपोर्ट पूरी कर कोर्ट में पेश की गई है। सर्वे में जो भी फोटो वीडियो मिले थे। उसके आधार पर रिपोर्ट सिविल डिवीजन जज आदित्य सिंह के कोर्ट में जमा कर दी गई है जब भी रिपोर्ट ओपन होगी सारी जानकारी सामने आएगी।

सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
आपको बता दे की 24 नवंबर को सर्वे के दौरान संभल में हिंसा हुई थी हिंसा में गोली लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!