Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabad: आलू में दवा छिड़कने गया किशोर खेत में मिला अचेत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां आलू की फसल में दवा छिड़कने गया किशोर खेत में अचेत मिला। परिजन उसे आनन फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हाइलाइट्स-
-फसल में दवा छिड़कने गया किशोर मिला अचेत
-निजी अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
-हाई स्कूल का छात्र था मृतक किशोर
-नवाबगंज क्षेत्र के गांव सिरौली का मामला

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली के मजरा हमीरपुर निवासी राम बृजेश राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र आशीष खेत में आलू की फसल में झुलसा रोग की दवा छिड़कने के लिए खेत पर गया था। दवा छिड़कते समय वह अचानक खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा। आपको बता दे कि जब आशीष काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर पहुंए जहां उन्हे अशीष अचेत अवस्था में पड़ा देखा। परजन घबरा गए औऱ उसे अस्पताल लेकर दौड़े।

डॉक्टर ने की मृत घोषित
आपको बता दे कि आशीष के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष हाई स्कूल का छात्र था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!