Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabad: शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लाह व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट द्वारा परेड की गई।

हाइलाइट्स-
-धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
-मुख्य अतिथियों व विद्यालय प्रबंधन ने किया ध्वजारोहण
-एनसीसी कैडेट के द्वारा दी गई मुख्य अतिथियों को सलामी
-बच्चों के कार्यक्रम को देख हर कोई हुआ मंत्रमुग्ध

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर व लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट ने मुख्य अतिथियों को सलामी दी। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने संबोधन में कहा कि भारत को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए हैं। इन वर्षों में हमने बेहद उपलब्धियां को हासिल किया है। हमें शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के बगैर मानव जीवन व्यर्थ है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान राजेश अग्निहोत्री, प्रतीक कौशल, अभिषेक अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुधाकर दुबे, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर वेणू सिंह, इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्य विजेता सिंह व लाला राम राजपूत ने मां सरस्वती जी के साथ-साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। वहीं इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!