Breaking
17 Aug 2026, Mon

Lucknow: अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसा ट्रक, तीन की मौत, पांच घायल

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)- 

खबर राजधानी लखनऊ से है जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हाइलाइट्स-
-अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसा ट्रक
-भीषण हादसे में तीन की मौत, पांच गंभीर घायल
-पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची
-लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र का है मामला

अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसा ट्रक
राजधानी लखनऊ में मंगलवार की देर रात इटौजा से कुर्सी रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर 4 दुकानों में घुस गया। आपको बता दें कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके पलटते ही चारों दुकानें जमींदोज हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला उच्चाधिकारियों को बताया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक में फ्रूटी लदी होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

मृतकों की हुई पहचान
आपको बता दें कि हादसे में महोना के 18 वर्षीय शिवा, 18 वर्षीय संजीव व 22 वर्षीय धनेश की मौत हो गई। जबकि महोना के ही मुन्ना, नीरज और मनीष रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इनके अलावा दो अन्य गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!