संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद :व्यापार मंडल के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे और कहा कृषि उत्पादन मंडी समिति की सब्जी मंडी में रविवार रात भीषण अग्निकांड से छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। इस हादसे में व्यापारियों का लगभग 32 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार है। आग लगने के दौरान पानी की टंकी शोपीस बनी रही, जिससे आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसे सही कराया जाए व्यापारियों मंडी की बदहाल सफाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि अग्नि पीड़ित व्यापारियों की जमा-पूंजी इस हादसे में खत्म हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तत्काल टीम गठित कर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ितों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, शिवकुमार शाक्य, इफ्तेखार खां, शानू खां और वीरेन्द्र यादव सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

