संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के 19 वर्षीय बीफार्मा छात्र की शमशाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल होने के बाद सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की सूचना परिजनों को मिली उसके बाद पूरे मोहल्ले में जैसे मातम जैसा माहौल हो गया और रिश्तेदारों का घर पर आने जाने का ताता लग गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
फोटो परिचय मृतक समी का फ़ाइल फोटो
मऊरसीदाबाद गांव के बड़ा बाजार जाजियान निवासी अदीब का 19 वर्षीय पुत्र समी चार अगस्त को शमशाबाद के ढाई घाट पर बाढ़ का पानी देखने गया था। लौटते समय ढाई घाट-बिरियाडाडा मार्ग पर अचानक एक ग्रामीण के सामने आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल सीएचसी शमशाबाद पहुंचाया।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सैफई ले गए, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। मां रिजवाना समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि समी बीफार्मा का छात्र था और परिवार का इकलौता चिराग था।इकलौते जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

