Breaking
31 Jul 2026, Fri

तालाब के सुंदरीकरण से लेकर अवैध कब्जे तक की शिकायतें एसडीएम ने जताई नाराजगी। 

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नवाबगंज की ग्राम पंचायत कढ़ीउली में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने गांव के तालाब का निरीक्षण कर उसके सुंदरीकरण के लिए ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार और खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मराज सिंह ने स्कूल परिसर में पानी भरने की समस्या बताई। इस पर एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण प्रवेश ने किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायत रखी। एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान ने अधूरी पानी की टंकी और पंचायत घर के निर्माण का मामला उठाया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। गांव के महेश चंद्र और संजीव कुमार ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर राजस्व कर्मियों को मौके पर जांच कर शिकायत का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

कस्तूरबा विद्यालय में दो दिन से बिजली गुल, एसडीएम नाराज

ग्राम चौपाल के बाद एसडीएम वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को आपूर्ति बहाल करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद विद्यालय की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!