Breaking
9 Jul 2026, Thu

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने राजेपुर CHC का किया औचक निरीक्षण लापरवाही पर जताई नाराज़गी।

संवाददाता समाचार टाउन

राजेपुर/फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने जनपद की अमृतपुर तहसील स्थित “राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र” (CHC) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति, दवा वितरण, साफ-सफाई और आपातकालीन सेवाओं का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने वार्डों में भर्ती और इलाज के लिए आए मरीजों से खुद बातचीत की। उन्होंने फीडबैक लिया कि डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयां तो नहीं लिखी जा रही हैं और इलाज समय पर मिल रहा है या नहीं।

फोटो परिचय डीएम रजिस्टर की जांच पड़ताल करती हुई

डीएम ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से गायब रहने वाले या काम में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने परिसर में पुख्ता साफ-सफाई रखने, जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और शासन की मंशानुसार हर गरीब को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!