संवाददाता समाचार टाउन
कंपिल/फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया सह संयोजक बनाए जाने पर हिकमत उल्लाह खा शानू का कंपिल चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप के नेतृत्व में स्वागत एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हिकमत उल्लाह खा शानू को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके प्रदेश मीडिया सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नंदराम शाक्य, लालाराम शाक्य, रावेज खा (बंटी भाई), पूर्व मंडल अध्यक्ष किश्नु चतुर्वेदी, आदेश वर्मा, स्वदेश वर्मा, रजनेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन, किसान मोर्चा जिला कार्यालय सह-संयोजक बबलू शुक्ला, विवेक शुक्ला, नगर पंचायत सभासद महेश शाक्य, किसान मोर्चा जिला मंत्री रामेत वर्मा, राजेश कठेरिया, एडवोकेट जुल्फिकार अली (चांटा), अहमद अली, अरशद, अशरफ, बारिश, दिलताज, गुड्डू, बबलू, मामू हसरत उल्लाह खा, नदीम इसरीसी, मुसाहिद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

