Breaking
27 Nov 2026, Fri

संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका पाठक रहीं प्रथम।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:संविधान दिवस के अवसर पर शकुंतलम देवी बालिका इंटर कॉलेज कायमगंज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम *”हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान”* रही।

यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने संविधान दिवस पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट राधिका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कैडेट आन्या दूसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया तथा संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों का सदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स सहित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है और प्रत्येक नागरिक को इसके आदर्शों का सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा एवं विकास श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!