Breaking
18 Jul 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र में हुए हालिया हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस आखिरकार हरकत में आ गई है। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार ऑटो के खिलाफ गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मानकों के विरुद्ध अतिरिक्त सीटें लगाकर सवारी ढोने वाले ऑटो पर सख्त कार्रवाई की गई और सीज कर दिया।

फोटो परिचय ट्रैफिक पुलिस ने अवैध सीटों पर चलाया ग्लाइडर

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो ऐसे ऑटो पकड़े, जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के लिए चालक की सीट के बराबर दो अतिरिक्त सीटें और पीछे भी एक एक्स्ट्रा सीट लगा दी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही कटर (ग्लाइडर) मंगवाकर इन अवैध सीटों को कटवाकर हटवाया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि ऑटो में कंपनी फिटेड सीटों के अलावा अतिरिक्त सीटें लगाना पूरी तरह नियम विरुद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऑटो चालक केवल उतनी ही सवारियां बिठाएं जितनी निर्धारित की गई हैं। यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!