संवाददाता समाचार टाउन
-कंपिल रोड पर ऑटो में हुई वारदात, पुलिस ने खंगाले आसपास के सीसीटीवी फुटेज
कायमगंज/फर्रुखाबाद:कंपिल क्षेत्र के कुंवरपुर खास गांव निवासी एक बुजुर्ग की ऑटो में जेब काटकर जेवकतरों ने 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जेब करने की जानकारी पर आरोपित बुजुर्ग को धक्का देकर ऑटो से कूद गया और पहले से खड़ी बाइक पर बैठकर साथी संग फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास निवासी शिवशंकर शुक्रवार को ऑटो से ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक रुपये जमा करने आ रहे थे। बताया गया है कि रास्ते में एक संदिग्ध व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गया। कायमगंज पहुंचने के दौरान अचानक शिवशंकर का हाथ पैंट की जेब पर गया तो जेब कटी मिली और उसमें रखे 40 हजार रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने पास बैठे संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर ऑटो से कूद गया। इसके बाद वह वहां पहले से खड़ी बाइक पर बैठकर साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए।
पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीपी चौराहे पर लगे नगर पालिका के कैमरों की जांच की। इसके बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों और एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

