Breaking
1 Jun 2026, Mon

संवाददाता समाचार टाउन

-मुख्य लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने से हुआ फाल्ट, रातभर अंधेरे और उमस से जूझते रहे ग्रामीण

कंपिल/फर्रुखाबाद :तेज हवा और बारिश के चलते शनिवार रात रुटौल 33/11 बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से आए फाल्ट के कारण करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे ग्रामीणों को रातभर गर्मी, अंधेरे और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल मे शनिवार शाम करीब 8 बजे तेज हवा बरसात चलनें से मैन लाइन पर कई जगह पेड़ों की टहनिया गिर गयीं।

फाल्ट होने से उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र से जुड़े बिराहिमपुर जागीर, किन्दर नगला, पदम्नगला, भौरआ, पदम् नगला दारापुर, अहियापुर, बरखेड़ा, सुजातपुर, मोहद्दीनपुर सहित करीब 150 गांव की आपूर्ति ठप हो गयी। बिजली न होने से ग्रामीण भीषण गर्मी से परेशान रहें। ग्रामीणों क़ो रात अँधेरे मे काटनी पड़ी। अगले दिन सुबह उठने पर ग्रामीणों क़ो हैंडपंप पर पानी क़े लिए पसीना बहाना पड़ा।

मोबाइल बंद होने से ग्रामीणों क़ो परेशानी हुई। रविवार सुबह करीब दस बजे लाइनमैनो नें पेट्रोलिंग कर फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी। इस दौरान ग्रामीणों क़ो करीब 14 घंटे बिना बिजली क़े परेशानी उठानी पड़ी। कायमगंज ग्रामीण जेई मनोज पटेल नें बताया फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!