Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabad: एपी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां एपी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हाइलाइट्स-
-धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
-बच्चों की प्रस्तुति देख हर कोई हुआ मंत्रमुग्ध
-मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
-मुख्य अतिथियों ने की कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
कायमगंज नगर के एपी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह, मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार, प्रबंधन समिति से अशोक रस्तोगी व प्रदीप रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं आपको बता दें कि देश रंगीला रंगीला, वंदे मातरम व मानव पिरामिड के कार्यक्रमों को नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम की में मौजूद मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रमों विद्यालय के अनुशासन व शिक्षा को लेकर जमकर तारीफ की।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे की कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजली पांडे, उप प्रधानाचार्य दीपक शुक्ला, कोऑर्डिनेटर उमा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अवनीश कुमार चतुर्वेदी, अरुण द्विवेदी, एल एम दुबे आध्या गुप्ता समेत आदि शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!