Breaking
20 Oct 2026, Tue

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पीया कीटनाशक, मौत पर मचा कोहराम

Farrukhabad/Kaimganj:

गांव लुधईया निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना में परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल की तरफ से मेमो कोतवाली भेजा गया।

हाइलइट्स-

-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पीया कीटनाशक
-मौत पर मचा परिजनों में कोहराम
– कायमगंज क्षेत्र के गांव गांव लुधईया का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव लुधईया निवासी श्याम बाबू ने खेत पर संदिग्ध परिस्थियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। खेत में काम कर रहे लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी लेकर दौड़े जहां। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों उसे लोहिया अस्पताल ले जाने वाले थे तब तक उसने अस्पताल के बेड पर ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया
परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन भाई हैं मृतक भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो बच्चे दिनेश (10) व राघव (8) है। मृतक की पत्नी शारदा देवी पिता कालीचरण भाई भैया लाल व सुरेंद्र सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर अस्पताल की ओर से एक मेमो कोतवाली भेजा गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!