संवाददाता समाचार टाउन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
भाजपा की प्रदेश मंत्री रजनी पांडे ने बुधवार को यह कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार की वापसी का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के बूते ही पूरा होगा।
फोटो परिचय सम्मेलन में बोलती प्रदेश मंत्री रजनी पांडे
नगर के एक गेस्ट हाउस में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश मंत्री रजनी पांडे ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन, मन और धन से संगठन के लिए समर्पित रहता है। संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।
फोटो परिचय मंच पर बैठे सांसद, जिलाध्यक्ष,राज्य महिला आयोग की सदस्य व अन्य नेता
सभी कार्यकर्ता स्वयं को संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानें और 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछली बार से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
फोटो परिचय कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी
सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, सांसद मुकेश राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, भाजपा नेता डॉ. बी.के. गंगवार, भास्कर दत्त द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

