Breaking
18 Aug 2026, Tue

शिक्षण संस्थान में डॉक्टर्स डे पर छात्राओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के बताए गुर।

संवाददाता समाचार टाउन

-शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों के योगदान को किया नमन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में बुधवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुकेशनी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि संस्थान की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विद्यानंद राय को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुकेशनी अग्रवाल ने छात्राओं को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने मेहनत, निरंतरता और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया। प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने चिकित्सकों को ईश्वर का स्वरूप बताते हुए उनके सम्मान का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है। इस दौरान प्रश्न मंच में छात्राओं ने चिकित्सक से स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!