संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:साहसी बालिका टीम ने सोमवार को ऐतिहासिक कुंडा स्थित स्वर्णसरोवर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास फैली गंदगी को साफ किया गया।
प्राचीन स्थलीय कुंडा स्थित स्वर्णसरोवर मंदिर के पास साहसी बालिका टीम की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। टीम की सदस्याओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील भी की गई।
अभियान में खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, प्रियंका दुबे, गरिमा चौहान, दिव्या शाक्य, संजना दिनकर, शीतल, नेहा, गौरी और चिराग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

