Breaking
7 Jul 2026, Tue

17 घंटे बाद घर से उठ सका किशोरी का शव, गंगा घाट पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार।

संवाददाता समाचार टाउन

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब 17 घंटे तक शव रखा रहा। पुलिस के समझाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद परिजन माने। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को ढाईघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया।

क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पिता की तहरीर पर थाना जहानगंज के राठौरा गांव निवासी विकास तथा गांव के ही मिथुन, उसके भाई गोविंद और अमित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि एक आरोपित को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ढाईघाट ले जाया गया। पुलिस टीम गंगाघाट तक साथ रही, जहां किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी के शव का ढाईघाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। मुकदमे में नामजद आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!