Breaking
17 Aug 2026, Mon

कायमगंज में हुआ हलवाई-बावर्ची परिचय सम्मेलन, ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स ने बढ़ाया कदम।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर में ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और उपलब्धता को लेकर जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं डाॅ. मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग, रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स के एमडी अनुज अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स के नए उपक्रम की सराहना करते हुए इसे उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

आयोजकों ने बताया कि ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स द्वारा शुद्धता एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, लस्सी, छाछ, खोया, ज्ञान मटर, क्रीम सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सम्मेलन में हलवाइयों एवं बावर्चियों से उत्पादों के संबंध में संवाद भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रोपाइटर अजमल कादरी (डीलर) तथा कादरी कन्फेक्शनरी स्टोर के अफजल मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस मौके पर जीएम नदीम रिजवी, के अलावा मुकेश हलवाई,अनिल हलवाई कुलदीप हलवाई,प्रमोद हलवाई शोभित हलवाई,आरिफ खान सामा ,सलीम खान समा शाहिद मयां, बबलू मुईन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!