Breaking
16 Oct 2026, Fri

एडीएम व विधायक ने बाढ़ प्रभावित 645 परिवारों को बाटी राहत सामग्री।

संवाददाता समाचार टाउन 

अमृतपुर/फर्रुखाबाद:जनपद फर्रुखाबाद की अमृतपुर तहसील इन दिनों बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। बाढ़ आने के बाद से ही तेजतर्रार उपजिलाधिकारी श्वेता साहू लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों का हाल-चाल जानने के साथ उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराने में जुटी हैं।

इसी क्रम में रविवार को एसडीएम श्वेता साहू कुबेरपुर कुतलूपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित 645 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री पाकर बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी की झलक दिखाई दी। इस दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, तहसीलदार शशांक सिंह, लेखपाल, कानूनगो और ग्राम प्रधान सहित तहसील प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित है, ऐसे समय में प्रशासन द्वारा गांव तक पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी मदद है। एसडीएम श्वेता साहू ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। अमृतपुर तहसील प्रशासन की लगातार सक्रियता से बाढ़ पीड़ितों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!