संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में 24 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न वर्गों के बीच राखी बनाओ, मेहंदी रचाओ और पतंग बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर राखियां और रंग-बिरंगी पतंगें तैयार कीं, वहीं छात्राओं ने हथेलियों पर भारतीय संस्कृति को दर्शाती मनमोहक मेहंदी रचाई। यह भव्य कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक (मैनेजर) श्रीमती कल्पना गंगवार, प्रधानाचार्या श्रीमती राधिका नायर एवं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर जयन राजन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती कल्पना गंगवार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह केवल धागों का त्योहार नहीं, बल्कि परस्पर प्रेम, विश्वास, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों को हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। विधालय में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर माहौल को खुशहाल बना दिया।

इस भव्य समारोह के सफल एवं सुचारू आयोजन में गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह व अंजना जयन, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार व आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी, शिक्षक शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल, नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिका अंजू बाथम, आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, खुशी, फराह खान, लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राधिका नायर ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

