Breaking
28 Aug 2026, Fri

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:रक्षाबंधन के अवसर पर साहसी बालिका संस्था की बालिकाओं ने कोतवाली कायमगंज एवं कस्बा चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बालिकाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए रक्षाबंधन के पर्व पर उनके साथ यह पर्व मनाकर उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान कोतवाली एवं कस्बा चौकी का माहौल भावुक और खुशनुमा नजर आया। पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। संस्था के इस प्रयास की पुलिसकर्मियों सहित मौजूद लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!