संवाददाता समाचार टाउन
पांचाल घाट के नारायण आश्रम में किसान पंचायत, बाढ़ और बांध निर्माण का मुद्दा उठाया; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह फर्रुखाबाद पहुंचे। पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित सभा में उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों और क्षेत्र की गरीब जनता की मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया, तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में किसान क्रांति दल उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में बेवर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद फर्रुखाबाद पहुंचने तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं सम्मान किया।पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मनुआ सिंह चौहान के कुशल संचालन में हुआ। इस दौरान प्रदेश सचिव केशव शाक्य की ओर से भेंट किया गया चांदी का मुकुट राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर एवं क्षेत्रपाल सिंह राठौर, तहसील सदर फर्रुखाबाद द्वारा पहनाया गया।

कार्यक्रम में किसान क्रांति दल के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान सहित राजेंद्र सिंह परिहार, शीशपाल सिंह, मोहित नंदन, राजवीर सिंह गौर, डॉ. शाकिर अली मंसूरी, राजीव कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह चौहान, कुमकुम राठौड़, रामायण सिंह यादव, अगम पांडे, उदयवीर सिंह यादव, श्रीनिवास श्रीवास्तव, अवधेश सिंह राठौड़, दीपक सिंह चौहान, ओंकार सिंह चौहान, प्रशांत दीक्षित, राजू राठौड़, संजय शुक्ला, राजू कश्यप, राममूर्ति राजपूत, रक्षपाल सिंह, मुन्ना सिंह राठौड़, विकास राठौड़, रहबर, अमन सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ की समस्या किसानों की खेती और जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। इसके बावजूद क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए बांध निर्माण की दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद बांध निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ना चिंता का विषय है। बाढ़ की समस्या के कारण किसान बदहाली की स्थिति में पहुंचते जा रहे हैं। सरकार को किसानों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फर्रुखाबाद के किसानों और क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो किसान क्रांति दल आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए मजबूर होगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।सभा में किसान हितों, गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ की समस्या तथा बांध निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने प्रशासन और सरकार से किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की।

