संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर खाद्य सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर व्यापारियों ने 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा गया।

व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन के दौरान व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों के निस्तारण की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक व्यापारियों की समस्याएं पहुंचाते हुए उनके समाधान की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक सक्सेना, मुस्तफा भाई, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री अनुराग राठौर, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, किराना अध्यक्ष अमित रस्तोगी, दीपक शर्मा, गौरव पांडेय एवं डॉ. विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

