Breaking
28 Nov 2026, Sat

कायमगंज में रविवार को चार घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, सड़क यातायात पूरी तरह रहेगा बाधित; भारी वाहनों का रूट डायवर्ट।

संवाददाता समाचार टाउन 

PQRS मशीन से होगा रेलवे ट्रैक का CTR कार्य, DUO Matic मशीन से की जाएगी पैकिंग; हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कायमगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित समपार संख्या 182बी पर रविवार को रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत एवं तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेलवे फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान समपार से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा।

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार समपार संख्या 182बी के मध्य किलोमीटर 168/20-21 पर PQRS मशीन के माध्यम से CTR कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही DUO Matic मशीन द्वारा रेलवे ट्रैक की पैकिंग का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए निर्धारित समय तक रेलवे फाटक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

 

**हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट**

 

रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। हल्के वाहन समपार संख्या 181सी पितौरा-अचरा मार्ग से होकर गुजर सकेंगे। यह वैकल्पिक मार्ग बंद रेलवे फाटक से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वहीं भारी वाहनों को कम्पिल एवं नवाबगंज के रास्ते से निकाला जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

रेलवे के इस कार्य के चलते रविवार को कायमगंज स्टेशन के पश्चिमी क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट डायवर्जन को ध्यान में रखें और अनावश्यक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!