Breaking
7 Apr 2026, Tue

 संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:सोमवार सुबह कोतवाली के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ शिवरईमठ पर शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। मठ पर महिलाएं और लड़कियां दर्शन व प्रसाद चढ़ाने आ रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ लोग महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करने लगे और फब्तियां कसते हुए अश्लील गाने गाने लगे।पुलिस ने जब उन्हें वहां से भगाया, तो वे गांव के अंदर जाकर दोबारा वही हरकतें करने लगे।

सूचना पर जब पुलिस टीम गांव में आकाश के घर पहुंची, तो वहां मौजूद युवक ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। समझाने का प्रयास करने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए और पुलिस बल के कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए सरकारी ड्यूटी में व्यवधान डाला। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों आकाश निवासी चिलाका, आकाश निवासी ग्राम शिवरई मठ तथा नूतन चतुर्वेदी निवासी सिकन्दरपुर खास, थाना कम्पिल के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कर दी है।

जिला गौ रक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी का कहना है गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। इसको लेकर 27 अप्रैल को जिला और तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन भी दिया जाएगा। उसी को लेकर सोमवार को वह और बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कश्यप गए थे। अचानक वहां पुलिस पहुंचा गई। आकाश की पुलिस से बहस हो गई तो पुलिस उन लोगो को कोतवाली ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!