Breaking
7 Apr 2026, Tue

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,मचा कोहराम।

संवाददाता समाचार टाउन

बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या, बचाने के प्रयास में छोटी बहन को हाथ में काटा

-मायके पक्ष को दी गई सूचना, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

कायमगंज:कटरी क्षेत्र के गांव में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे कोहराम मच गया।ससुराल पक्ष का कहना बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। जब महिला फांसी लगा रही थी तो बचाने के प्रयास में उसके अपनी बहन को काट लिया। घटना को लेकर मायके पक्ष को सूचना दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुआं खेड़ा वजीर आलम के गांव बड़ी खजुरिया में 35 वर्षीय चांदनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल बालों का कहना है कि उसने बीमारी से तंग आकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम वहां मौजूद थी। नीलम ने अपनी बहन चादनी को रोकने का काफी प्रयास किया और उसे फंदे से उतारने की कोशिश की, लेकिन चांदनी ने अपने बहन के हाथ पर दांतों से काट लिया। बताया जा रहा है कि नीलम अपनी बहन के घर रहकर ही कक्षा नौ की पढ़ाई करती है।

फोटो परिचय मृतका का फाइल फोटो

मृतका अपने पीछे पांच मासूम बेटियों को छोड़ गई है, जिसमें सबसे बड़ी 6 साल पुत्री हर्षिता, 5 साल की गुनगुन, 3 साल की सृष्टि और जुड़वा बेटियां राव्या व अंशा शामिल हैं। मां की मौत के बाद इन मासूमों के सिर से ममता का साया उठ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कुआंखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

फोटो परिचय शव पर रोते परिजन

मृतका उसावा क्षेत्र के गांव जेयूडी की रहने वाली थी। मायके पक्ष को सूचना दी गई है। मृतका के पति प्रमोद का कहना है कि चांदनी काफी समय से बीमार चल रही थी और मानसिक रूप से परेशान थी। इसी बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है।मायके पक्ष के आने के बाद यदि कोई तहरीर मिलती है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!