Breaking
18 Jul 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:सड़क पर राहगीरों की जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी करना एक युवक को महंगा पड़ा गया। कायमगंज-कंपिल रोड पर बेखौफ होकर स्टंट कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को कायमगंज-कंपिल मार्ग पर वाहन संख्या यूपी 76 एक्यू 6602 का चालक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निरीक्षक ने वाहन को रोका और चालक की पहचान अनीश, निवासी ग्राम पितौरा के रूप में की।

फोटो परिचय सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा था, जिससे आम जनमानस की सुरक्षा खतरे में थी। पुलिस ने फौरन वाहन का चालान काटते हुए 2000 रुपये का जुर्माना लगाया। आरोपी अनीश को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!