संवाददाता समाचार टाउन
उत्तर प्रदेश/फर्रुखाबाद:विगत दिनों पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश पाठक के घर ग्राम कुइया अमृतपुर मैं डकैती की घटना घटित हुई थी, जिसमें उनके दो भतीजे भी गंभीर रूप से घायल हुए थे घटना में पीड़ित परिवार से मिलने समाजवादी प्रतिनिधि मण्डल आज उनके घर पहुंचा।
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सत्ता ने बताया की जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी आज राजेश पाठक जी के निवास पर पहुंचे एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
फोटो परिचय राजेश पाठक के यहां बैठे सपा के पदाधिकारी
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त घटना सिर्फ डकैती नहीं है, यह एक सुनियोजित घटना है राजेश पाठक की हत्या की साजिश के तहत घटना है। क्योंकि क्षेत्र के सभी लोगों को यह सूचना है कि राजेश पाठक शनिवार और रविवार को अपने मूल निवास वाले घर में ही रहते हैं, क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात करते हैं उन्हीं दिनों में उनके घर को निशाना बनाना साजिश की जड़ें गहरी होने का संदेह पैदा करती है। हालांकि प्रशासन कार्यवाही कर रहा है आज लखीमपुर में एक हाफ एनकाउंटर भी इसी घटना में शामिल एक अभियुक्त का हुआ है, घटना में आरोपित सभी अभियुक्त सीतापुर हरदोई के रहने वाले हैं इतनी दूर से आकर कोई अपराधी बिना किसी साजिश के महज लूट के लिए नहीं आए होंगे समाजवादी पार्टी की सरकार से मांग है कि घटना का पूर्ण खुलासा हो घटना के पीछे साजिश कर्ताओं के चेहरे वे-नकाब हों और राजेश पाठक जैसे संभ्रांत व्यक्ति की सुरक्षा प्रशासन सुनिश्चित करे।
पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि घटना बहुत ही गंभीर और निंदनीय है, जिला प्रशासन को पारदर्शी तरीके से इस घटना का खुलासा करना चाहिए समाज के सम्भ्रांत लोग भी अगर सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो फिर कानून व्यवस्था का कोई मतलब नहीं रह जाता है, समाज के हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस कराना ही पुलिस प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा उपरोक्त घटना में पाठक जी के दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी बदमाशों से मारपीट हुई, मारपीट में घायल एक भतीजा बेहोश होकर गिर गया उसके बाद दूसरे भतीजे ने 100 मीटर तक बदमाशों का पीछा किया बदमाशों की तरफ से कई राउंड फायर हुए इसके बावजूद उस लड़के ने बड़ी चतुराई और बहादुरी से दो बदमाशों को पकड़ भी लिया था। हमारी मांग है कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले, और साजिश की सभी परतों का निष्पक्ष खुलासा हो, राजेश पाठक सहित परिवार की सुरक्षा प्रशासन सुनिश्चित करे। पार्टी नेतृत्व को भी इस घटना से अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ0 जे.पी. सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विनीत परमार, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह भोला यादव, जिला सचिव शैलेश अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर रुकमंगल सिंह यादव, सदस्य जिला कमेटी हर्ष सोमवंशी, प्रधान युसूफ पटेल, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अरविंद कश्यप, शिवम दिवाकर, प्रशांत अवस्थी आदि पदाधिकारी साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

